Home > Business > Tata Motors: टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने को लेकर डीएलसी ने प्लांट हेड को लिखी चिट्ठी

Tata Motors: टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने को लेकर डीएलसी ने प्लांट हेड को लिखी चिट्ठी

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मियों को जमशेदपुर प्लांट में ही पुराने ग्रेड पर स्थाई करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। डीएलसी ने बुधवार को इस संबंध में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को एक चिट्ठी जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि मुंबई हाईकोर्ट के आदेश पर झारखंड हाईकोर्ट का जो निर्णय है, उसे लेकर बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई करने को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाए और इस प्रक्रिया को लेकर टेल्को वर्कर्स यूनियन ने डीएलसी को एक पत्र दिया था। डीएलसी ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड से कहा है कि वह इस मामले में टेल्को वर्कर्स यूनियन द्वारा उठाए गए मांग पर नियमानुसार कार्रवाई करें। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स में कई बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई नौकरी मिलनी है। लेकिन टाटा मोटर्स इन्हें स्थाई करने में आनाकानी कर रहा है। बाई सिक्स कर्मियों का कहना है कि उन्हें जमशेदपुर प्लांट में ही पुराने ग्रेड पर अस्थाई किया जाए। जबकि प्रबंधन इन्हें स्थाई कर इनका ट्रांसफर करने पर अड़ा हुआ है। इसी बात पर जिच चल रही है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply