Home > Education > Jamshedpur: पटमदा व बोड़ाम में क्षेत्रीय भाषा की गलत सर्वे रिपोर्ट देने पर कुड़माली छात्र संगठन ने डीसी ऑफिस में किया प्रदर्शन

Jamshedpur: पटमदा व बोड़ाम में क्षेत्रीय भाषा की गलत सर्वे रिपोर्ट देने पर कुड़माली छात्र संगठन ने डीसी ऑफिस में किया प्रदर्शन

जमशेदपुर :पटमदा व बोड़ाम में क्षेत्रीय भाषा की गलत सर्वे रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए कुड़माली छात्र संगठन ने मंगलवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। कुड़माली छात्र संगठन ने डीसी अनन्य मित्तल के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि सर्वे की दोबारा जांच कराई जाए।

आरोप लगाया गया है कि सरकारी स्कूल के टीचरों ने बिना सर्वे किए ही सर्वे रिपोर्ट बना दी है कि इस इलाके में बांग्ला भाषा बोली जाती है। जबकि, क्षेत्र में कुड़माली भाषा बोली जाती है। गौरतलब है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग प्राइमरी स्कूलों में स्थानीय भाषा के टीचर नियुक्त करेगा। इसे लेकर सर्वे कराया गया है। जिस क्षेत्र में जो भाषा बोली जाती है, उस क्षेत्र के स्कूल में उसी भाषा का टीचर नियुक्त किया जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply