Home > Business > टेल्को वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स प्रबंधन पर लगाए अवमानना के आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का मामला गरमाया

टेल्को वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स प्रबंधन पर लगाए अवमानना के आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का मामला गरमाया

Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर में टेल्को वर्कर्स यूनियन और टाटा मोटर्स लिमिटेड प्रबंधन के बीच यूनियन सब्सक्रिप्शन (Tata Motors Labour Dispute)को लेकर विवाद गहरा गया है। यूनियन ने प्रबंधन पर झारखंड उच्च न्यायालय के स्पष्ट एवं बाध्यकारी आदेशों की लगातार अवहेलना करने का आरोप लगाया है।

यूनियन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, माननीय झारखंड उच्च न्यायालय, रांची ने W.P.(C) संख्या 3322/2017 एवं 3628/2017 में दिनांक 04 अगस्त 2017 को आदेश दिया था कि नई चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और फॉर्म-बी में पदाधिकारियों का विधिवत पंजीकरण होने तक टेल्को वर्कर्स यूनियन की संरचना में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।

बताया गया कि इस आदेश (Tata Motors Labour Dispute) को बाद में डिवीजन बेंच (LPA 455/2017 एवं 456/2017) तथा सुप्रीम कोर्ट ने भी यथावत रखा है। अब तक इस आदेश पर न तो कोई स्थगन मिला है और न ही कोई संशोधन किया गया है।

इसके बावजूद यूनियन का आरोप है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन, टेल्को वर्कर्स यूनियन के सदस्यों से काटी जा रही यूनियन सब्सक्रिप्शन राशि को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन (रजि. संख्या 211) के खाते में जमा कर रहा है, जो न्यायालय के निर्देशों का सीधा उल्लंघन है।

यूनियन ने इसे न्यायालय की अवमानना योग्य कृत्य बताते हुए प्रबंधन से तत्काल इस प्रक्रिया को रोकने, न्यायालय के आदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा उठाए गए सुधारात्मक कदमों की लिखित जानकारी देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेशों की अनदेखी जारी रहने पर अवमानना याचिका सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टेल्को वर्कर्स यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यह सूचना उसके सभी वैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए जारी की गई है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply