Home > Crime > जमशेदपुर के नए एसएसपी होंगे कौशल किशोर, वर्तमान एसएसपी प्रभात कुमार का तबादला

जमशेदपुर के नए एसएसपी होंगे कौशल किशोर, वर्तमान एसएसपी प्रभात कुमार का तबादला

जमशेदपुर : जमशेदपुर का नया एसएसपी कौशल किशोर को बनाया गया है। कौशल किशोर इसके पहले रांची में एसएसपी थे। वह साल 2012 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। जमशेदपुर के एसएसपी पद से प्रभात कुमार को शुक्रवार को हटा दिया गया है। प्रभात कुमार को अभी कहीं पोस्ट नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। पलामू के मेदिनी नगर के एसडीपीओ के पद पर रहे ऋषभ गर्ग को वहां से हटकर जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह तबादले किए हैं।
इसे भी पढ़ें – टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की वार्षिकांक पुस्तक का कोलकाता के गार्डन रीच में उपमहाप्रबंधक ने किया विमोचन

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply