Home > Education > Kareem City College : जलवायु एवं पृथ्वी विज्ञान पर प्रदर्शनी में ये अद्भुत उपकरण देख लोग हैरान

Kareem City College : जलवायु एवं पृथ्वी विज्ञान पर प्रदर्शनी में ये अद्भुत उपकरण देख लोग हैरान

Jamshedpur: करीम सिटी कॉलेज (Kareem City College)  के भूगोल विभाग ने जलवायु एवं पृथ्वी विज्ञान आयोजित प्रदर्शनी में अद्भुत एवं उपयोगी उपकरण दिखाए। प्रदर्शनी में अत्यधिक बैरोमीटर, थर्मामीटर, विंड वेन, एनीमोमीटर, रोटामीटर, रेन गेज, ग्लोब, एटलस, एरियल फोटोग्राफ, टोपोशीट, सन डायल और भूकंप व मौसम से संबंधित माडल व अन्य उपकरण मौजूद थे। यह उपकरण देख लोग हैरान रह गए कि आखिर इन उपकरणों से किस तरह जलवायु, मौसम और वातावरण को परखा जाता है। भूगोल विभाग के प्रमुख डॉक्टर आले अली ने छात्रों को यह उपकरण और मॉडल दिखाए और भूगोल विभाग के छात्रों ने उपकरण के उपयोग और उनके फायदे बताए।

इसे भी पढ़ें – विषैला सांप काट ले तो दर्द की दवा खाना हो सकता है खतरनाक, जानिए और क्या नहीं खा सकते

प्रदर्शनी से विकसित होता है छात्रों का कौशल

Kareem City College में लगी प्रदर्शनी

Kareem City College में लगी प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में स्वागत भाषण कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने दिया। इसमें उन्होंने भूगोल विभाग के प्रदर्शनी के इस कार्यक्रम को खूब सराहा। पीके आचार्य ने कहा कि इस प्रदर्शनी से छात्रों का कौशल और ज्ञान विकसित होता है। इससे उन्हें सीखने में मदद मिलती है। भूगोल विभाग के शिक्षक प्रदर्शनी में अपने छात्र-छात्राओं की मदद कर उनको प्रोत्साहित कर रहे थे।

Kareem City College में प्रोग्राम में यह लोग भी रहे मौजूद

प्रदर्शनी में शामिल प्रोफेसर आले अली व अन्य

प्रदर्शनी में शामिल प्रोफेसर आले अली व अन्य

कॉलेज के सभी प्रोफेसर और छात्रों के सही सहयोग से प्रदर्शनी संपन्न हुई। इस प्रदर्शनी में भूगोल विभाग के पूर्व प्रमुख डॉक्टर पीके आचार्य के अलावा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद रियाज, भूगोल विभाग के प्रमुख डॉक्टर आले अली, सहायक प्रोफेसर डॉक्टर फरजाना अंजुम, डॉक्टर पसारुल इस्लाम और भूगोल विभाग के सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र मौजूद रहे। गौरतलब है कि करीम सिटी कॉलेज का भूगोल विभाग इस तरह के रचनात्मक कार्य करता रहता है। कभी वेबिनार आयोजित करना तो कभी सेमिनार आयोजित करना भूगोल विभाग का काम है। इससे करीम सिटी कॉलेज के छात्रों का ज्ञानवर्धन होता है और उन्हें भूगोल की बारिकियों की जानकारी होती है। 

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग