Home > Crime > जमशेदपुर : कपाली के ताज नगर में अड्डेबाजी कर रहे युवक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, निजी चालक ने पीटा, एमजीएम में भर्ती

जमशेदपुर : कपाली के ताज नगर में अड्डेबाजी कर रहे युवक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, निजी चालक ने पीटा, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली थाना क्षेत्र के ताज नगर में शनिवार को अड्डेबाजी कर रहे एक युवक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। इलाके के लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि युवक वहां अड्डेबाजी कर रहा है। इस पर कपाली थाना पुलिस पहुंची और युवक को पकड़ लिया गया। युवक के परिजनों का आरोप है कि कपाली थाना की जीप के प्राइवेट ड्राइवर ने इश्तियाक की जमकर पिटाई की। उसे बेल्ट से मारा। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इश्तियाक की तबीयत बिगड़ने के बाद कपाली पुलिस इश्त्याक को लेकर साकची के एमजीएम अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि कपाली के ताज नगर में मसीहा नर्सिंग होम के पास कुछ युवक अड्डे बाजी कर रहे थे। किसी की शिकायत पर कपाली की ओपी पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस को देख कर अड्डे बाजी कर रहे युवक भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाया तो इश्तियाक पुलिस के हत्थे चढ़ गया था।

You may also like
जमशेदपुर में दीपावली की रौनक, धनतेरस पर साकची बाजार में उमड़ी जबरदस्त भीड़
Jamshedpur: कल्याण नगर में खाना बनाते समय आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, बचाने आया व्यक्ति भी झुलसा, एमजीएम में भर्ती
धालभूमगढ़ में फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार और एक व्यक्ति घायल, भाजपा नेता ने पहुंचाया अस्पताल
Jamshedpur: एसएसपी ने अपने लाव लश्कर के साथ किया जमशेदपुर कोर्ट का निरीक्षण, लगेंगे और सीसीटीवी कैमरे+ वीडियो

Leave a Reply