Home > Crime > सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरुमुख सिंह मुखे के उलीडीह स्थित आवास पर कदमा पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, रेप व अप्राकृतिक दुष्कर्म के हैं आरोपी

सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरुमुख सिंह मुखे के उलीडीह स्थित आवास पर कदमा पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, रेप व अप्राकृतिक दुष्कर्म के हैं आरोपी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: सीजीपीसी के पूर्व प्रधान व सिख नेता गुरमुख सिंह मुखे की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सब डिविजनल जुडिशियल मजिस्ट्रेट के आदेश पर कदमा थाना पुलिस ने गुरमुख सिंह मुखे के घर पर गुरुवार को इश्तहार चिपका दिया। यह इश्तहार गुरमुख सिंह मुखे के उलीडीह के उलीडीह बस्ती कुंवर सिंह रोड स्थित आवास पर चिपकाया गया है। इसमें कहा गया है कि गुरुमुख सिंह मुखे महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी हैं। उनके खिलाफ कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। गुरुमुख सिंह मुखे के खिलाफ महिला के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का भी आरोप है।

इसे भी पढ़ें – धतकीडीह के रहने वाले कांग्रेस लीडर की दरभंगा में हत्या, घर में पसरा मातम

इसके बावजूद गुरुमुख सिंह मुखे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।‌ फरार चल रहे हैं। अगर गुरुमुख सिंह मुखे कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं। तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। गुरुमुख को, अगर जमशेदपुर में हैं तो 30 दिन के अंदर अगर बाहर हैं तो 45 दिन के अंदर, कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। गुरुमुख सिंह के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू हो गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO