Home > Crime > धतकीडीह के रहने वाले कांग्रेस लीडर की दरभंगा में हत्या, घर में पसरा मातम

धतकीडीह के रहने वाले कांग्रेस लीडर की दरभंगा में हत्या, घर में पसरा मातम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : धतकीडीह के रहने वाले कांग्रेस लीडर जियाउर रहमान की दरभंगा में हत्या कर दी गई है। हत्या की इस घटना से उनके घर में मातम पसरा हुआ है। दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के शोभना गांव में उनका शव मिला है। शव गुरुवार की सुबह बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जियाउर रहमान शोभन गांव के ही रहने वाले थे। उनके पिता जमशेदपुर में टाटा स्टील में नौकरी करते थे। उनका धतकीडीह में भी घर है। बताते हैं कि बुधवार की रात 8:00 बजे वह घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे तो घर वालों ने तलाश की। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सुबह लोग बाहर निकले और बाग की तरफ गए तो वहां खून से लथपथ उनका शव पड़ा हुआ था। दरभंगा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढें – एसएसपी ने कार्यालय सभागार में क्राइम मीटिंग कर कशी थानेदारों की लगाम

डाग स्क्वायड लाकर मामले की जांच कराई जा रही है। जियाउर रहमान की लाश शोभन एकमी बाईपास से 100 मीटर दक्षिण बंसवारी में मिली है। बंसवारी में सिगरेट, नाश्ता और अन्य सामान भी एक जगह पाया गया। मृतक के सिर के पिछले भाग में गंभीर चोट के निशान हैं। जियाउर रहमान की दो बेटियां और एक बेटा है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

2 Responses

  1. Pingback : गुरमुख सिंह मुखिया के पुलिस स्थित आवास पर कदमा पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार – News Bee

  2. Если вам нужен качественный [url=https://gold-remont-telefonov.ru]где отремонтировать телефон[/url], обращайтесь в наш сервисный центр! Мы используем только оригинальные запчасти и гарантируем высочайший уровень сервиса. Мы предлагаем курьерскую доставку техники и выездной ремонт. Зайдите на сайт и узнайте больше! https://gold-remont-telefonov.ru

Leave a Reply