Home > Crime > कदमा के रामजन्म नगर में घर में खाना बना रहे व्यक्ति को दारु पीने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल

कदमा के रामजन्म नगर में घर में खाना बना रहे व्यक्ति को दारु पीने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के मंगलवार की देर रात रामजन्म नगर में दो लोगों ने घर में खाना बना रहे प्रदीप शर्मा को मारपीट कर घायल कर दिया है। आरोपियों हीरा शर्मा और राकेश शर्मा ने प्रदीप शर्मा के साथ मारपीट की है। प्रदीप शर्मा ने कदमा थाना पुलिस को बताया कि वह घर में खाना बना रहा था। बाहर निकल कर देखा तो हीरा शर्मा घर के पास ही दारू पी रहा था। इस पर उसने मना किया कि यहां दारू ना पिए। वह बहस करने लगा। तभी, प्रदीप शर्मा अपने घर में आ गया और खाना बनाने लगा। प्रदीप शर्मा ने बताया कि कुछ देर बाद ही हीरा शर्मा अपने दोस्त राकेश शर्मा को बुलाकर लाया और घर में घुसकर उसके साथ डंडा लाठी से मारपीट की। गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। घटना की सूचना कदमा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस गुरुवार को मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रदीप शर्मा का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply