Home > Finance > Jamshesdpur: जीएसटी के बोगस बिल बनाने का जामताड़ा बन गया है जुगसलाई का फिरंगी चौक

Jamshesdpur: जीएसटी के बोगस बिल बनाने का जामताड़ा बन गया है जुगसलाई का फिरंगी चौक

पान की दुकान पर मिलते हैं जीएसटी के फर्जी बिल, अक्सर जीएसटी की टीम मारती है छापा

जमशेदपुर: जुगसलाई का फिरंगी चौक आर्थिक अपराध का गढ़ बन गया है। ये इलाका जीएसटी के फर्जी बिल बनाने के केंद्र के तौर पर उभरा है। इसे लोग जीएसटी के बोगस बिल का जामताड़ा बोलने लगे हैं। बताते हैं कि यहां पान की दुकान में भी जीएसटी के बोगस बिल मिल जाते हैं। जिसे जीएसटी के फर्जी बिल की जरूरत होती है वह पान की दुकान पर जाकर अपनी जरूर बताता है और 1 घंटे के अंदर जीएसटी का फर्जी बिल हासिल कर लेता है। इसकी जानकारी जीएसटी के अधिकारियों तक भी पहुंच गई है। यही वजह है कि जीएसटी की टीम अक्सर फिरंगी चौक एरिया में छापामारी करती रहती है। जीएसटी का फर्जी बिल बनाने में कई लोग जेल भेजे जा चुके हैं।
100 अधिक लोग इस काले कारोबार में हैं लिप्त
सूत्र बताते हैं कि फिरंगी चौक और इसके आसपास रहने वाले 100 से अधिक लोग जीएसटी का फर्जी बिल बनाने में लिप्त हैं। इनमें से अधिकतर कारोबारी हैं और उनके एजेंट भी यहां वहां फैले हुए हैं। फर्जी जीएसटी बिल बनाकर यह लोग सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं।
फर्जी टर्नओवर दिखाकर दिलाते हैं लोन
यहां फिरंगी चौक पर मौजूद काले कारोबारी अपनी कंपनियों में फर्जी टर्नओवर दिखाकर लोगों को लोन भी दिलाते हैं। यह लोग बैंकों से चार से पांच करोड रुपए या इससे अधिक तक का लोन दिलाते हैं। बैंक के अधिकारी भी यह सोचकर लोन दे देते हैं कि जिसे लोन दिया जा रहा है उसका 4 से 5 करोड़ रुपए का टर्नओवर है। जबकि यह फर्जी टर्नओवर होता है। ऐसे कई मामले पहले भी पकड़ में आ चुके हैं।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply