Home > Crime > Jugsalai Firing : जुगसलाई में युवक पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार + VDO

Jugsalai Firing : जुगसलाई में युवक पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार + VDO

जमशेदपुर: ( Jugsalai Firing) जुगसलाई में 16 फरवरी को हुए युवक इसरार पर फायरिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना में घायल युवक इसरार को बदमाशों ने गोली मारी थी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, चार कारतूस, चार स्मार्टफोन और एक स्कूटी बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी गिरफ्तार बदमाशों को मीडिया के सामने पेश किया और उन्हें जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें – Illegal Parking : RD टाटा चौक से सुनसुनिया गेट तक अवैध पार्किंग के खिलाफ चला अभियान, 10 वाहन मालिकों पर जुर्माना

Jugsalai Firing : निखत परवीन उर्फ पूजा भी हुई गिरफ्तारी

सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस ने जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी के रहने वाले जाहिद हुसैन उर्फ विक्की, अरमान उर्फ पतला, कदमा के शास्त्री नगर के रहने वाले समीर कालिंदी और धतकीडीह की निखत परवीन उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जाहिद हुसैन उर्फ विक्की का अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम कर रहे थे।

Jugsalai Firing : निखत परवीन के पास मिली भाकुड़ की पिस्टल

Jugsalai Firing : घटना की जानकारी देते सिटी एसपी कुमार शिवाशीष

Jugsalai Firing : घटना की जानकारी देते सिटी एसपी कुमार शिवाशीष

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला और कुछ युवक खरकाई रेलवे ब्रिज के पास एक पिस्तौल के साथ घूम रहे हैं। पुलिस ने तुरंत छापामारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला निखत परवीन उर्फ पूजा ने बताया कि जो पिस्टल उसके पास थी, वह खुर्शीद उर्फ भाकुड़ और निजाम का था। 16 फरवरी को गरीब नवाज कॉलोनी में फायरिंग के बाद खुर्शीद फरार हो गया था और उसने अपना पिस्तौल निखत को रखने के लिए दिया था। निखत ने यह पिस्तौल जाहिद, अरमान और समीर को देने के लिए लाया था, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

You may also like
Gamharia Police Station Case : गम्हरिया थाने में महिला से कथित दुष्कर्म का आरोप, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Adityapur Jewellery Robbery : आदित्यपुर ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कामयाबी, तीन साल से फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Burma Mines Illegal Weapon Case: बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Burma Mines Illegal Weapon Case : बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद

Leave a Reply