Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर पेट्रोल पंप पर खड़े एलपीजी टैंकर पर सो रहे आंध्र प्रदेश के खलासी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर पेट्रोल पंप पर खड़े एलपीजी टैंकर पर सो रहे आंध्र प्रदेश के खलासी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास खड़े एलपीजी टैंकर पर सवार खलासी चिन्ना की संदिग्ध मौत हो गई। खलासी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का रहने वाला था। बताते हैं कि एलपीजी टैंकर पर सो रहे खलासी को जब सुबह ड्राइवर गंगाधर ने उठाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद घटना की सूचना एमजीएम थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खलासी को से निकालकर। एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ड्राइवर ने बताया कि वह विशाखापत्तनम से रमेश नामक मालिक का एलपीजी टैंकर लेकर रांची जा रहा था। ड्राइवर और खलासी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले हैं। बुधवार की देर रात वह एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास रुके थे। पेट्रोल पंप से 10 लीटर डीजल डलवाया। तभी खलासी चिन्ना ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और खलासी एलपीजी टैंकर के केबिन के ऊपर हुड पर में ही सो गया। सुबह जब ड्राइवर रांची के लिए जाने के लिए उठा और खलासी को जगाया तो वह नहीं उठा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें- साकची और आसपास सड़क किनारे ठेला लगाने वाले वेंडरों को जल्द ही जगह देगी जेएनएसी, टाटा स्टील से चल रही बात

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा