Home > Crime > सिदगोड़ा पुलिस ने एग्रिको में छापामारी कर तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिदगोड़ा पुलिस ने एग्रिको में छापामारी कर तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एग्रिको में छापामारी कर एक क्वार्टर से 3 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार कर जेल भेजे गए युवकों में जेम्को का रहने वाला राकेश कुमार पोद्दार, नामदा बस्ती का विनोद कुमार कामत और राहुल सिंह हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो बाइक, 4 मोबाइल और ₹40 हजार रुपए नकद बरामद किया है। सिदगोड़ा के प्रभारी थाना प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि पुलिसकर्मी गश्त पर थे। उन्होंने देखा कि एक क्वार्टर में लाइट जल रही है। जबकि, क्वार्टर में बाहर से ताला लगा हुआ था। पीछे का दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर राकेश और विनोद मौजूद थे। उन्होंने बताया कि एक क्वार्टर अंशु चौहान ने उन्हें दिया है। अंशु चौहान ने टाटा स्टील के क्वार्टर पर कब्जा किया है और इन लोगों को रहने के लिए दिया था। पुलिस ने बेड की तलाशी ली तो देसी कट्टा मिला। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें-गोविंदपुर के हुडको के पास रहने वाले झामुमो नेता ने बिरसा नगर थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट कर एयर तोड़ने का आरोप, एमजीएम में चल रहा है इलाज

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply