Home > Jamshedpur > सिदगोड़ा में सूर्यमंदिर परिसर में स्विमिंग पूल व शंख मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट बनाने के विरोध में DC ऑफिस पर प्रदर्शन

सिदगोड़ा में सूर्यमंदिर परिसर में स्विमिंग पूल व शंख मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट बनाने के विरोध में DC ऑफिस पर प्रदर्शन

जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने विधायक निधि से स्विमिंग पूल बनवाया है। शंख मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट भी बनवा रहे हैं। इसके खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी इलाके में लोगों में गुस्सा भड़क गया है। इलाके के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। लोगों ने मंदिर समिति के पदाधिकारी के नेतृत्व में साकची स्थित आम बागान से एक जुलूस निकाला और विधायक सरयू राय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साकची स्थित डीसी ऑफिस पहुंचे। डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को सौंपा। इसमें कहा गया है कि विधायक सरयू राय विकास विरोधी और धर्म विरोधी हैं। वह सूर्य मंदिर का गौरव नष्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पिछले विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से जीते थे। वहां से भाजपा से टिकट नहीं मिला तो जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़े। चुनाव में मालिकाना हक दिलाने का वादा किया और उसे मुख्य मुद्दा बनाया था। लेकिन, विधायक सरयू राय मालिकाना हक नहीं दिला सके हैं। इससे भी उनके खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी इलाके में लोगों में नाराजगी है।
इसे भी पढ़ें – साकची के एमजीएम अस्पताल में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप

You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply