Home > Jamshedpur > झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी

झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने की संभावना (Jharkhand Panchayat Election) है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलों में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में मतदान केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।

पंचायत चुनाव (Jharkhand Panchayat Election) में ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए पहले ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा। इसके तहत ओबीसी आबादी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का आकलन किया जाएगा। इसी आधार पर पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण की स्थिति तय होगी। इसकी जिम्मेदारी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को दिए जाने की संभावना है।

वर्ष 2022 में झारखंड में पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना कराया गया था। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू किया। ऐसे में अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव में भी ओबीसी आरक्षण मिलने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

ओबीसी आरक्षण को लेकर पंचायती राज विभाग को कैबिनेट से मंजूरी लेनी होगी। ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करने में करीब दो से तीन महीने का समय लग सकता है। ऐसे में सरकार अक्टूबर तक इस संबंध में फैसला ले सकती है।

19 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानने की तैयारी

अगले वर्ष पंचायत चुनाव को देखते हुए 19 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची के लिए अर्हता तिथि माना जा सकता है। इस तारीख तक मतदाता सूची में शामिल नागरिक पंचायत चुनाव में मतदान के पात्र होंगे।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 19 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन का प्रस्ताव है। इसके बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग भारत निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची का आंकड़ा प्राप्त कर सकता है। आंकड़ा मिलने के बाद पंचायत स्तर पर मतदाता सूची का विखंडन किया जाएगा। इसके बाद चुनाव की अन्य तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

 झारखंड में पंचायत चुनाव के प्रमुख आंकड़े

कुल ग्राम पंचायतें : 4,345

ग्राम पंचायत सदस्य के पद : 53,479

मुखिया के पद : 4,345

पंचायत समिति सदस्य के पद : 5,341

जिला परिषद सदस्य के पद : 536

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply