Home > Jamshedpur > Jamshedpur : कदमा के दुर्गाबाड़ी मंदिर में राजस्थान से संगमरमर लाकर बनाई गई झारखंड की पहली बेशकीमती दुर्गा प्रतिमा की सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा, मिदनापुर में 16 महीने में बनी है 10 टन की ये मूर्ति + वीडियो

Jamshedpur : कदमा के दुर्गाबाड़ी मंदिर में राजस्थान से संगमरमर लाकर बनाई गई झारखंड की पहली बेशकीमती दुर्गा प्रतिमा की सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा, मिदनापुर में 16 महीने में बनी है 10 टन की ये मूर्ति + वीडियो

जमशेदपुर : कदमा के दुर्गा बाड़ी मंदिर में राजस्थान से संगमरमर लाकर बनाई गई बेशकीमती दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को होगी। सोमवार को पूजा अर्चना होगी। इसके बाद मंदिर के पट खोले जाएंगे। मंदिर के पुजारी भोला गोस्वामी का कहना है कि झारखंड की यह पहली संगमरमर की मूर्ति है।

इसके अलावा, अभी संगमरमर की मूर्ति कहीं नहीं है। अधिकतर, मंदिरों में सीमेंट की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर में संगमरमर की मूर्ति का होना जमशेदपुर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात से मूर्ति की सजावट का काम शुरू होगा और सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूजा अर्चना की जाएगी। मूर्ति के दर्शन करने के लिए शहर ही नहीं आसपास के इलाकों से श्रद्धालु पहुंचेंगे और मूर्ति देखकर खुश होंगे। पूजा अर्चना का काम दिन भर चलेगा। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक भोग वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा को बनाने के लिए चित्तौड़गढ़ से कीमती संगमरमर लाया गया। यह संगमरमर मिदनापुर गया है। मिदनापुर के कारीगरों ने इस मूर्ति को तैयार किया है। मूर्ति बनाने में 16 महीने लगे हैं। इस मूर्ति का वजन 10 टन है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply