Home > Jamshedpur > झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिष्टुपुर में की जनसुनवाई, टाटा स्टील यूआईएसएल बढ़ाएगा बिजली की दर

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिष्टुपुर में की जनसुनवाई, टाटा स्टील यूआईएसएल बढ़ाएगा बिजली की दर

न्यूज बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने जमशेदपुर के शहरी इलाके और आदित्यपुर समेत सरायकेला खरसावां जिले में बिजली की दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को दिया है। इसे लेकर शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने की। जन सुनवाई के दौरान लोगों ने बिजली के रेट में बढ़ोतरी के प्रस्ताव का विरोध किया। लोगों का कहना है कि पहले से ही बिजली की दरें काफी अधिक हैं। इसलिए बढ़ोतरी न की जाए। पिछले साल एक दिसंबर साल 2022 को ही टाटा स्टील यूआईएसएल ने रेट बढ़ाया था। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत अन्य संस्थान बिजली की दर में बढ़ोतरी के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभी बिजली की दर घरेलू श्रेणी में ₹20 प्रति किलो वाट और फिक्स एनर्जी चार्ज के तौर पर 2.80 रुपए है। इसे बढ़ाकर ₹25 प्रति किलो वाट और ₹3.30 एनर्जी चार्ज लेने का प्रस्ताव दिया गया है। कामर्शियल बिजली के रेट ₹105 प्रति यूनिट की वर्तमान दर से बढ़ाकर ₹125 प्रति किलो वाट करने का प्रस्ताव है। फिक्स चार्ज 5.55 रुपए से बढ़ाकर 6.70 रुपए करने का प्रस्ताव है।

इसे भी पढ़ें – कमिश्नर कोर्ट से आदेश के बाद भी अधिकारी नहीं दिला रहे जमीन पर कब्जा, व्यक्ति ने साकची में डीसी ऑफिस में आत्मदाह करने का किया ऐलान

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply