Jamshedpur : धनतेरस और दीपावली के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने (Jamshedpur Diwali No Entry) का निर्णय लिया है। डीएसपी ट्रैफिक के अनुसार, 18 से 21 अक्टूबर 2025 तक शहर में नो एंट्री (Jamshedpur Diwali No Entry) लागू रहेगी।
इन तारीखों पर रहेगी नो एंट्री
1. 18 अक्टूबर (शनिवार) को दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक सभी भारी वाहनों, बसों को छोड़कर, के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
2. 19 अक्टूबर (रविवार) को दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
3. 20 अक्टूबर (सोमवार) सुबह 6 बजे से 21 अक्टूबर (मंगलवार) सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
इसे भी पढ़ें – पुलिस ने शहर में छिनताई करने वाले दो गिरोह के 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर सात घटनाओं का किया खुलासा, एसएसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
यह व्यवस्था दीपावली और धनतेरस के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए की गई है। पुलिस प्रशासन ने सभी थाना प्रभारियों और यातायात कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
साथ ही, सूचना जनसंपर्क अधिकारी को आदेश दिया गया है कि इस निर्णय की जानकारी आम जनता तक समय से पहुंचाई जाए।पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है ताकि त्योहारों का उल्लास शांतिपूर्वक और बिना किसी परेशानी के मनाया जा सके
