Home > Crime > Jamshedpur Man Killed in Saudi : सऊदी अरब में एयर स्ट्राइक के दौरान कपाली के अरमान आलम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Jamshedpur Man Killed in Saudi : सऊदी अरब में एयर स्ट्राइक के दौरान कपाली के अरमान आलम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर से सटे कपाली निवासी अरमान आलम की सऊदी अरब में एयर स्ट्राइक के दौरान मौत होने की सूचना से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों के मुताबिक, 20 अक्टूबर को फोन के जरिए उन्हें अरमान की मौत की जानकारी (Jamshedpur Man Killed In Saudi) मिली। खबर मिलते ही परिवार के लोग सदमे में आ गए।

अरमान आलम सऊदी अरब के जेद्दा में एक कंपनी में काम करते (Jamshedpur Man Killed In Saudi) थे। वह पिछले 18 से 20 वर्षों से खाड़ी देशों में नौकरी कर रहे थे। मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के रहने वाले अरमान का कपाली में भी घर है, जहां उनके परिजन रहते हैं।

अरमान के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद कपाली में रहने वाले उनके परिजन नवादा पहुंच गए हैं। परिवार के लिए यह खबर बड़ा सदमा बनकर आई है।

हालांकि, अरमान आलम की मौत किन परिस्थितियों में हुई और एयर स्ट्राइक कहां हुई थी, इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर आधिकारिक स्तर पर भी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें – Saudi Yemen War : सुप्रीम लीडर खामनाई के जनाज़े में कम लोग शामिल हों, इस चक्कर में फंस गया सऊदी अरब

You may also like
Jamshedpur Diwali Fair : जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर का दीपावली ट्रेड फेयर 26 अक्टूबर से, महिला उद्यमियों के उत्पादों की होगी बिक्री
Jamshedpur Half Marathon 2026 : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को, हर धावक के नाम पर लगेगा एक पौधा
IFS Officer In Jamshedpur : भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अनिमेष ने जमशेदपुर में DC और SSP से की मुलाकात, जानें क्या है ओशनिया महकमा
Jamshedpur BJP : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को आएंगी जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

Leave a Reply