Home > Crime > छठ पूजा के दौरान सुवर्णरेखा नदी में दर्दनाक हादसा, बच्चे समेत तीन की डूबने से मौत, सरायकेला में मातम

छठ पूजा के दौरान सुवर्णरेखा नदी में दर्दनाक हादसा, बच्चे समेत तीन की डूबने से मौत, सरायकेला में मातम

Seraikela Chat Tragedy

Seraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में छठ पूजा (Seraikela Chat Tragedy) के दौरान सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पथरडीह बिस्वास भटा के पास सुवर्णरेखा नदी में अर्घ्य (Seraikela Chat Tragedy) देने पहुंचे एक बच्चे के डूबने पर दो युवक उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े, लेकिन तीनों की ही डूबने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे को डूबता देख दो युवक तुरंत नदी में कूदे, लेकिन अवैध बालू खनन से बने गहरे गड्ढों में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। देखते ही देखते घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो युवकों के शवों की तलाश रात तक जारी रही।

इसे भी पढ़ें – बाबूडीह के स्वर्णरेखा झरना घाट पर छठ पूजा के लिए बस्तीवासियों ने बनाया अस्थायी ब्रिज, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ + VDO

ग्रामीणों ने बताया कि घाट पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। अवैध बालू उठाव के कारण नदी में कई जगह गहरी खाइयां बन गई हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply