Home > Lifestyle > झारखंड में खनन विभाग के 12 अधिकारियों को प्रमोशन, कई जिलों में डीएमओ बने अफसर

झारखंड में खनन विभाग के 12 अधिकारियों को प्रमोशन, कई जिलों में डीएमओ बने अफसर

Ranchi: झारखंड के खान एवं भूतत्व विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति दी गई है। राज्य सरकार ने कुल 12 अधिकारियों को प्रमोशन (Jharkhand Mining Promotion) दिया है, जिसमें 10 सहायक खनन पदाधिकारियों को जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) और 2 अधिकारियों को उपनिदेशक बनाया गया है।

सरकार के आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को उसी तिथि से प्रोन्नति का लाभ मिलेगा, जब उन्होंने संबंधित पद का प्रभार संभाला था। प्रमोशन (Jharkhand Mining Promotion) के साथ ग्रेड पे में भी बढ़ोतरी की गई है। सहायक खनन पदाधिकारियों का ग्रेड पे 4800 से बढ़ाकर 6600 कर दिया गया है, जबकि उपनिदेशक बने अधिकारियों का ग्रेड पे 7600 हो गया है।

Jharkhand Mining इन अधिकारियों को मिला जिला खनन पदाधिकारी पद पर प्रमोशन

रामगढ़ में तैनात निशांत अभिषेक को नियमित रूप से जिला खनन पदाधिकारी बनाया गया है। सन्नी कुमार को गोड्डा, आनंद कुमार को दुमका और रवि कुमार सिंह को बोकारो में डीएमओ पद पर प्रोन्नति मिली है। नितेश कुमार गुप्ता को रांची में उत्क्रमित पद पर जिला खनन पदाधिकारी बनाया गया है। मोहम्मद नदीम शफी को लातेहार, मिहिर सलकर को जामताड़ा और राजेश कुमार को पाकुड़ में डीएमओ पद मिला है। सतीश कुमार नायक को जमशेदपुर और मनोज टोप्पो को चतरा में जिला खनन पदाधिकारी के रूप में नियमित किया गया है।

सभी अधिकारी अगले आदेश तक अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे और उन्हें वित्तीय लाभ भी प्रभार ग्रहण की तिथि से मिलेगा।

इसे भी पढ़ें –बहरागोड़ा में 80 साल पुराना ‘मौत का बम अमेरिकी नौसेना करती थी इस्तेमाल’, द्वितीय विश्व युद्ध का 500 पाउंड का AN-M64 जानिए कितना खतरनाक था

Jharkhand Mining Promotion: दो अधिकारियों को उपनिदेशक पद पर प्रमोशन

संजीव कुमार को खान निदेशालय, रांची में उपनिदेशक पद पर प्रोन्नति दी गई है। उनके पास अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। गोपाल कुमार दास को हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र) में उपनिदेशक (खान) बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को प्रमोशन के बाद अब 7600 ग्रेडपे का वेतनमान मिलेगा।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply