Jamshedpur : मानगो में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों (प्री-पेड मीटर) (Jamshedpur Smart Metre) के खिलाफ स्थानीय जनता खुलकर विरोध में उतर आई है। अचानक बढ़े बिजली बिलों से नाराज़ उपभोक्ताओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। इसी के तहत विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने बिजली विभाग के जीएम को शिकायत पत्र सौंपते हुए 72 घंटे के भीतर स्मार्ट मीटर हटाने का अल्टीमेटम दिया है।
पप्पू सिंह ने स्पष्ट कहा कि स्मार्ट मीटर (Jamshedpur Smart Metre) लगने के बाद मानगो के सैकड़ों परिवारों के बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे लोग आर्थिक संकट में पहुंच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में स्मार्ट मीटर नहीं हटे तो जनता बड़े पैमाने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उनकी मांग है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने एनालॉग मीटर तुरंत बहाल किए जाएं, अन्यथा स्थिति की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, संयुक्त सचिव महावीर प्रसाद ने दिए तेज क्रियान्वयन के निर्देश
इस दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित उपभोक्ता मौजूद रहे जिनमें मुकेश सिंह, रौनक़, नीरज सिंह, बाला प्रसाद, ममता सिंह, अमृता मिश्रा, राजू सिंह, वीरू सिंह, वैभव सिंह, मंटू शर्मा, लालू गौड़, आज़ाद सिंह, छोटू कुमार और राजदीप कुमार शामिल थे। अब सबकी निगाहें बिजली विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।




