Home > Crime > मानगो और सीतारामडेरा से मादक पदार्थों के छह तस्कर गिरफ्तार, 60 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

मानगो और सीतारामडेरा से मादक पदार्थों के छह तस्कर गिरफ्तार, 60 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

Jamshedpur Drugs Peddler

मानगो व सीतारामडेरा पुलिस का नशा कारोबार पर संयुक्त प्रहार

Jamshedpur : मानगो और सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 60 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 6 ड्रग पेडलर्स (Jamshedpur Drugs Peddler) को गिरफ्तार किया। यह जानकारी डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस दौरान दोनों थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें –मानगो में स्मार्ट मीटर का हो रहा जोरदार विरोध, विवाद गर्माया, 72 घंटे में हटाने का दिया गया अल्टीमेटम

मानगो में छापेमारी : चार युवक गिरफ्तार

मानगो पुलिस को सूचना मिली कि मानगो ब्रिज के पास दुर्गा मंदिर के समीप बनी सरकारी दुकानों के निकट ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री (Jamshedpur Drugs Peddler) हो रही है। डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने स्वर्णरेखा नदी किनारे बाजार समिति की दुकानों के पास छापेमारी की और चार युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

* शिवाजी गोप उर्फ नाडु (तमोलिया, कपाली थाना क्षेत्र)

* सर्जन कुमार उर्फ साजन (बालीगुमा सुखना बस्ती, एमजीएम थाना क्षेत्र)

* अता उर्फ अताउर (मुंशी मोहल्ला, मानगो)

* टुनटुन यादव (गौड़ बस्ती, वास्तु विहार के पीछे, मानगो)

बरामदगी

* शिवाजी गोप: 10 पुड़िया, ₹750, एंड्रॉयड फोन

* सर्जन कुमार: 13 पुड़िया, ₹3300

* अता: 10 पुड़िया, ₹900

* टुनटुन यादव: 12 पुड़िया, ₹750

कुल बरामदगी — 45 पुड़िया ब्राउन शुगर और ₹6650 नकद।

शिवाजी गोप पहले भी चार बार जेल जा चुका है, जबकि अता पर चोरी और हत्या का मामला दर्ज है।

सीतारामडेरा में कार्रवाई : दो ड्रग पेडलर दबोचे गए

गुप्त सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में स्लैग रोड स्थित हावड़ा ब्रिज के पास छापेमारी की गई। यहां से दो आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी

* बादल बनिया (देव नगर, राजेंद्र आश्रम के पास)

* गौरव राम (इंदिरा नगर, सीतारामडेरा)

बरामदगी

* 15 पुड़िया ब्राउन शुगर

* ₹750 नकद

दोनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। बादल बनिया पर चार और गौरव राम पर पाँच मामले दर्ज हैं। गौरव राम टकला हत्याकांड में जेल जा चुका है। सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें