Home > Crime > पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब शायद सुधर जाए शहर की कानून व्यवस्था

पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब शायद सुधर जाए शहर की कानून व्यवस्था

SSP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jamshedpur : पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने तथा थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस को 40 नए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए (Jamshedpur Law and order) गए हैं। मंगलवार को पुलिस केंद्र, गोलमुरी के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की मौजूदगी में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

राज्य सरकार की ओर से झारखंड पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए चरणबद्ध तरीके से नए वाहन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही (Jamshedpur Law and order) हैं। इसी क्रम में दूसरे चरण के तहत पूर्वी सिंहभूम पुलिस को 40 नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं।

इन वाहनों का इस्तेमाल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती, निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाएगा। नए वाहनों की उपलब्धता से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। विशेष रूप से संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी को मजबूत करने में इनका उपयोग किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आधुनिक वाहनों से पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में तेजी से पहुंचने और प्रभावी ढंग से पुलिसिंग करने में मदद मिलेगी। इससे आम लोगों तक पुलिस की पहुंच भी बेहतर होगी और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया पहले की तुलना में अधिक प्रभावी हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन पर बवाल, 1000 लेने के बाद भी नहीं दी जा रही बैठने की सीट

You may also like
जुगसलाई में युवक पर फायरिंग, परसुडीह में ऑटो चालक के अपहरण की कोशिश; मानगो में महिला से चोरी
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल पूरे, जनवरी 2027 में होगा ऐतिहासिक आयोजन
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन पर बवाल, 1000 लेने के बाद भी नहीं दी जा रही बैठने की सीट
Jamshedpur News: झारखंड की सेहत सुधारने को अब पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्र खोलेगी सरकार

Leave a Reply