Home > Crime > छोटा गोविंदपुर एसबीआई शाखा में आग, जिला परिषद की तत्परता से बड़ा हादसा टला

छोटा गोविंदपुर एसबीआई शाखा में आग, जिला परिषद की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Jamshedpur : State Bank of India (एसबीआई) की छोटा गोविंदपुर स्थित शाखा में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग (Jamshedpur Bank Fire) लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चांदनी चौक के समीप स्थित बैंक परिसर से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला परिषद सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत विभाग के एचडीओ से संपर्क कर एहतियातन बिजली कनेक्शन तत्काल कटवा दिया, जिससे संभावित बड़े हादसे की आशंका (Jamshedpur Bank Fire) टल गई। साथ ही संबंधित थाना, प्रशासनिक अधिकारियों और अग्निशमन विभाग को सूचित कर राहत कार्य शुरू कराया गया।

सूचना मिलते ही टाटा मोटर्स की फायर ब्रिगेड टीम और झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी, हालांकि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी था।

सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दुकानों को खाली करा लिया गया है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

इसे भी पढ़ें- ईरान में नए सर्वोच्च नेता के चयन की प्रक्रिया तेज, विशेषज्ञ सभा ने तैयार की शॉर्टलिस्ट

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply