Home > Crime > सीतारामडेरा में दिव्यांग युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान, छह महीने पहले ट्रेन हादसे में कट गए थे हाथ-पैर+VDO

सीतारामडेरा में दिव्यांग युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान, छह महीने पहले ट्रेन हादसे में कट गए थे हाथ-पैर+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक द्वारा आत्महत्या (Jamshedpur Suicide) किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवक लंबे समय से डिप्रेशन में था। मौके से एक वीडियो मैसेज भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या (Jamshedpur Suicide) करने की बात कही है।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय सूरज प्रसाद के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह उसका शव उसके कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से कीटनाशक की बोतल भी बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है।

Jamshedpur Suicide : दो शादियां, दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था युवक

बताया जा रहा है कि सूरज प्रसाद ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी सोनारी इलाके में रहती है। पहली पत्नी से अलग होने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी और दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा इलाके में रह रहा था। घटना की जानकारी सबसे पहले दूसरी पत्नी सोनी ने ही पुलिस को दी। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं और स्थानीय लोग मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं।

Jamshedpur Suicide  : छह महीने पहले ट्रेन हादसे में हुआ था दिव्यांग

जानकारी के मुताबिक करीब छह महीने पहले सूरज प्रसाद ट्रेन की चपेट में आ गया था। इस हादसे में उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए थे। इसके बाद से वह गंभीर रूप से दिव्यांग हो गया था। बताया जाता है कि इसी कारण वह मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगा था। पुलिस का मानना है कि इसी मानसिक स्थिति के चलते उसने यह कदम उठाया होगा।

इसे भी पढ़ें – छोटा गोविंदपुर एसबीआई शाखा में आग, जिला परिषद की तत्परता से बड़ा हादसा टला

 वीडियो मैसेज मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सीतारामडेरा थाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के मोबाइल फोन से एक वीडियो मैसेज मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी की बात कही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

You may also like
डीडी बार हत्याकांड: पुलिस के दबाव में एक और आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर
राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुआ मुख्य आरोपी सब्बे, दोनों घुटनों में लगी गोली+VDO
जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: डीडी बार मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए, पुलिस ने साजिश के सबूत होने का किया दावा+VDO
Jamshedpur DD Bar Murder : मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस लेगी रिमांड; अब तक 9 आरोपी पकड़े गए, हथियार और बाइक बरामद+VDO

Leave a Reply