Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर जिले में कार्यरत पत्रकारों की पहचान सुनिश्चित करने तथा प्रेस लिखे फर्जी वाहनों और अवांछित तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग (Jamshedpur Press News) की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हाल के दिनों में प्रेस लिखे वाहनों का दुरुपयोग तेजी से बढ़ा है, जिससे वास्तविक पत्रकारों की छवि प्रभावित हो रही है और जिला प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना (Jamshedpur Pres News) पड़ रहा है।
प्रेस क्लब ने उपायुक्त को बताया कि कुछ तथाकथित फर्जी पत्रकार प्रेस की आड़ में धौंस जमाकर वैध-अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने और भयादोहन जैसे कृत्यों में संलिप्त हैं। इससे पत्रकारिता की गरिमा धूमिल हो रही है और आम लोगों का भी शोषण हो रहा है।
उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला के सक्रिय और कार्यशील पत्रकारों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूची के आधार पर अवैध रूप से प्रेस लिखे वाहनों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी और प्रेस के नाम पर भयादोहन करने वाले अवांछित तत्वों की पहचान कर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
साथ ही उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को ऐसे वाहनों की जांच का निर्देश दिया। प्रेस क्लब को भी सभी मीडिया संस्थानों से सक्रिय पत्रकारों की सूची एकत्रित कर प्रशासन को सौंपने को कहा गया।
इसे भी पढ़ें – आजादी के 80 साल बाद डुमरिया के खैरबनी और बाकड़ाकोचा गांव में पहुंचेगी बिजली, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास+VDO
इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति सहित कई पत्रकार और सदस्य मौजूद रहे




