Home > Jamshedpur > Jamshedpur News: राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुआ जमशेदपुर, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

Jamshedpur News: राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुआ जमशेदपुर, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

Jamshedpur (Jharkhand) : स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन और नागरिकों की भागीदारी के दम पर जमशेदपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर को (Jamshedpur News) राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में यह उपलब्धि हासिल कर शहर ने झारखंड का गौरव बढ़ाया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देशभर के 4,752 नगरीय निकायों ने हिस्सा लिया था। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 60 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया। इसी सूची में जमशेदपुर (Jamshedpur News) ने भी अपनी जगह बनाई। राष्ट्रपति द्वारा शहर को सम्मानित किया जाना यहां की स्वच्छता व्यवस्था और लगातार किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान माना जा रहा है।

समारोह में जमशेदपुर की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, SUDA के निदेशक सूरज कुमार, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद और टाटा स्टील यूआईएसएल के जनरल मैनेजर (Town O&M) रविंद्र कुमार सिंह ने प्रतिनिधित्व किया।

शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। घर-घर से कचरा संग्रहण, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, आधुनिक अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र और मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) के माध्यम से कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जा रहा है। इसके अलावा जैविक कचरे के प्रसंस्करण और आरआरआर (Reduce, Reuse, Recycle) केंद्रों के जरिए संसाधनों के दोबारा उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाए जा रहे हैं। प्रशासनिक निगरानी, आधुनिक तकनीक और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार माना गया है।

इसे भी पढ़ें :Illegal Liquor in Jamshedpur : कमलपुर में अवैध शराब के कारोबार का खुलासा, गुमटी के पीछे छिपाकर रखी 10 पेटी विदेशी शराब बरामद

यह सम्मान केवल नगर निकाय की उपलब्धि नहीं है, बल्कि सफाई कर्मचारियों, अधिकारियों, विभिन्न संस्थानों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान के साथ जमशेदपुर ने स्वच्छ और बेहतर शहरी व्यवस्था की दिशा में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है।

You may also like
Jharkhand Police News: झारखंड पुलिस के रिटायर्ड DSP अंजनी कुमार तिवारी का निधन, टीएमएच में ली अंतिम सांस
Illegal Liquor in Jamshedpur : कमलपुर में अवैध शराब के कारोबार का खुलासा, गुमटी के पीछे छिपाकर रखी 10 पेटी विदेशी शराब बरामद
Jamshedpur Advocate News: TMH में अधिवक्ता भगवान दास का निधन, कीनन के पास हुआ हादसा
Ramon Magsaysay Winner Jamshedpur : प्रदूषण पर आर-पार करेंगे राजेंद्र