Home > Crime > साकची गणेश पूजा फायरिंग केस: मुख्य आरोपी राहुल राय गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद+VDO

साकची गणेश पूजा फायरिंग केस: मुख्य आरोपी राहुल राय गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : साकची थाना क्षेत्र में गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग घटना (Sakchi Firing) के मुख्य आरोपी राहुल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को तामुलिया रोड, ब्रह्मानंद अस्पताल के पास से दबोचा गया। उसके पास से घटना (Sakchi Firing) में प्रयुक्त देशी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 100 करोड़ की ठगी के मामले में मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पत्नी समेत गिरफ्तार+VDO

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 26 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे साकची तामरिया रोड स्थित राज क्लब कमेटी द्वारा आयोजित गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान राहुल तिवारी और सूरज तिवारी के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी राहुल राय ने सूरज तिवारी पर जानलेवा फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

इससे पहले इस मामले में आरोपी राहुल तिवारी को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

 पुलिस ने जब्त किया सामान

* घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा

* तीन जिंदा कारतूस (8 MM KF मार्किंग के साथ)

आरोपी राहुल राय का आपराधिक इतिहास

राहुल राय का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई संगीन मामले दर्ज हैं। प्रमुख मामले इस प्रकार हैं:

1. मानगो थाना कांड सं. 105/24 (हत्या मामला)

2. मानगो थाना कांड सं. 33/24 (षड्यंत्र व हत्या मामला)

3. साकची थाना कांड सं. 136/17 (हत्या का प्रयास)

4. साकची थाना कांड सं. 137/17 (आर्म्स एक्ट)

5. साकची थाना कांड सं. 260/18 (गैरहाजिरी मामला)

6. साकची थाना कांड सं. 09/17 (रंगदारी)

7. सोनारी थाना कांड सं. 198/20 (आर्म्स एक्ट)

8. बर्मामाईस थाना कांड सं. 50/22 (रंगदारी व हत्या का प्रयास)

9. ओलिडीह ओपी कांड सं. 94/21 (गंभीर धाराएं और आर्म्स एक्ट)

 

Leave a Reply