Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की एक बड़ी खेप जब्त (Jamshedpur Illegal Liquor Recovered) की। उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-01 स्थित दुर्गा मंदिर के पास छापामारी में पुलिस ने एक टेंपो पकड़ा। जांच के दौरान वाहन से कुल 329 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
हालांकि, छापामारी के दौरान टेंपो चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने वाहन और शराब जब्त(Jamshedpur Illegal Liquor Recovered) कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की शराब बरामद+VDO
बरामद अंग्रेजी शराब का विवरण
* Royal Stage (180 ML): 90 बोतल
* Mack Doll (180 ML): 95 बोतल
* Strling B-7 (180 ML): 48 बोतल
* Iconig White (180 ML): 96 बोतल
घटना में संलिप्त टेंपो का नंबर JH05X-9410 बताया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह खेप किसी बड़े शराब तस्करी गिरोह से जुड़ी हो सकती है।




