Home > Crime > आजादनगर पुलिस ने छिनतई की वारदात का किया खुलासा, बाइक के सहारे पहुंचे दो बदमाशों तक+VDO

आजादनगर पुलिस ने छिनतई की वारदात का किया खुलासा, बाइक के सहारे पहुंचे दो बदमाशों तक+VDO

Jamshedpur : आजादनगर थाना पुलिस ने सोमवार को हुई छिनतई की बड़ी वारदात (Azadnagar Bag Snatching) का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जवाहर नगर रोड नंबर 12, शाही गार्डन के पास हुई थी, जहां अपराधियों ने मोहम्मद अनस नामक युवक से 10 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया था। पीड़ित जीनत अपार्टमेंट, जवाहर नगर का निवासी है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। अब दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

 बाइक छोड़ भागे बदमाश, पुलिस ने ऐसे पकड़ा सुराग

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद हड़बड़ी में अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। बाइक का नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि वह आसिफ अंसारी नामक युवक की है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी के गौस नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके बाद खुलासा हुआ कि उसके साथ गौस नगर का ही रहने वाला कलामुद्दीन उर्फ कलाम उर्फ सैफ भी शामिल था।

ओडिशा भागने से पहले ही दबोच लिया गया

कलाम की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू की। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कलाम ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 18 के पास खड़ा है और ओडिशा भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कलाम पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें साकची थाना कांड संख्या 114/19 धारा 356/379/411/34 आईपीसी शामिल है।

 बरामद सामान

1. एक बैग

2. यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड

3. आईडीबीआई बैंक का एटीएम कार्ड

4. ट्रेनी जॉब आई कार्ड

5. पैन कार्ड

6. कुल 2700 रुपये (2200+500)

7. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल JH 05 DY 4225

 

You may also like
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
साकची क्वार्टर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे के पास से भी जेवर बरामद+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply