Jamshedpur : मानगो उलीडीह डिमना बस्ती में खुलेआम चल रहे डेली मोबाइल लॉटरी और अवैध शराब(Mango Illegal Activity) कारोबार के खिलाफ अब स्थानीय महिलाएं गोलबंद हो गई हैं। मंगलवार को मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह के नेतृत्व में उलीडीह थाना पहुंचीं और सामूहिक रूप से लिखित शिकायत दर्ज कराई।
महिलाओं का आरोप है कि डेली मोबाइल वाली लॉटरी और अवैध शराब (Mango Illegal Activity) ने बस्ती की सामाजिक व्यवस्था को बुरी तरह से बिगाड़ दिया है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि गरीब परिवारों के युवा सरकारी जन वितरण प्रणाली (PDS) से मिलने वाला चावल और गेहूं तक बेचकर नशे का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो वे खुद अभियान चलाकर इन अवैध कारोबार के अड्डों को ध्वस्त करेंगी।
इसे भी पढ़ें – आजादनगर पुलिस ने छिनतई की वारदात का किया खुलासा, बाइक के सहारे पहुंचे दो बदमाशों तक+VDO
विकास सिंह ने दिया अल्टीमेटम
शिकायत के दौरान भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने कहा कि पूरा मानगो अब मोबाइल डेली लॉटरी का होलसेल मंडी बन चुका है। चोरी, छिनतई, आत्महत्या और आपसी विवाद जैसी घटनाएं इन्हीं अवैध कारोबार की देन हैं। उन्होंने थानेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो सैकड़ों महिलाएं हाथों में तख्ती और हथियार लेकर जनजागरण अभियान चलाएंगी और बस्तीवासी खुद अवैध कारोबार का अड्डा तोड़ेंगे।
पुलिस का आश्वासन
उलीडीह थाना प्रभारी ने उपस्थित महिलाओं और स्थानीय नेताओं को भरोसा दिलाया कि अवैध कारोबार को हर हाल में बंद कराया जाएगा।
सामूहिक रूप से थाने पहुंचे लोग
शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लोगों में विकास सिंह, विशाल कुंभकार, संतोष दत्ता, दुर्गा दत्ता, तुलसी कुंभकार, बासमती लोहार, माया देवी, रूबी देवी, चंदा देवी, काजल देवी, गुरुवारी महतो, करुणा लोहार, कल्याणी देवी, फुलमनी देवी, सरिता देवी, लव लोहार, कुश लोहार, राजेश शांडिल्य, लच्छू मोदी, मोहन सोलंकी, गणेश टुडु, कार्तिक कालिंदी सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।




