Home > Jamshedpur > पौष पूर्णिमा पर ललित नारायण मिश्र की 151वीं जयंती, जमशेदपुर में एकदिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित

पौष पूर्णिमा पर ललित नारायण मिश्र की 151वीं जयंती, जमशेदपुर में एकदिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित

Jamshedpur : जमशेदपुर पौष माह की पूर्णिमा के पावन मौके पर स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा की 151वीं जयंती श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई (Jamshedpur Blood Donation Camp) गई। इस मौके पर ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर (Jamshedpur Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “मानव सेवा ही परम धर्म है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। शिविर का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे हुआ और संध्या 4:00 बजे तक रक्तदान चलता रहा। इस दौरान कुल 103 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर ट्रैफिक अलर्ट, 4 जनवरी को भारी वाहनों की नो-एंट्री

रक्तदान शिविर में जिला परिषद सदस्य पंकज, डॉ. परितोष सिंह, संस्था के अध्यक्ष, महासचिव एवं समिति के अन्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वयं रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और मानवीय कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply