Home > Jamshedpur > श्रावण की चतुर्थ सोमवारी पर जिला बार संघ में महादेव की पूजा, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

श्रावण की चतुर्थ सोमवारी पर जिला बार संघ में महादेव की पूजा, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

Jamshedpur News : श्रावण मास की चतुर्थ सोमवारी के पावन अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ भवन (Jamshedpur Jila Bar Association)  के द्वितीय तल पर लॉयर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन के मद्देनज़र श्रद्धांजलि स्वरूप लघु रूप में किया गया। (Jamshedpur Jila Bar Association)

कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता अक्षय कुमार झा द्वारा महादेव की स्तुति से हुई। इसके पश्चात अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। पूजा उपरांत सभी उपस्थितों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : बारिश में बर्बाद हो गई आलू की फसल, सरकार करेगी किसानों की मदद

इस अवसर पर अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, हेमंत कुमार, केशव कुमार सिंह, अमित कुमार मिश्रा, विनोद कुमार मिश्रा, रमेश प्रसाद, विजय शर्मा, अंजन कुमार साहू, गोपाल कुमार शर्मा, मदन ठाकुर, मनोज भूषण प्रसाद सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिवभक्ति और सामाजिक समर्पण की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

झारखंड की राजनीति और समाज पर गहरी छाप छोड़ने वाले शिबू सोरेन जी को याद करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके संघर्ष, नेतृत्व और आदिवासी हितों के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply