Home > Lifestyle > नये साल पर IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

नये साल पर IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Ranchi : नए साल के मौके पर झारखंड सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों को तोहफा दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने वर्ष के आखिरी दिन बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल ( Jharkhand IAS Officer) किया है। कई लोगों का तबादला और नई पदस्थापना से जुड़ी अधिसूचना (Jharkhand IAS Officer) जारी की है।

इसके तहत, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे छवि रंजन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड का अभियान निदेशक बनाया गया है, जबकि कुमार रजत को रांची सदर का नया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, सचिव वाणिज्य कर विभाग अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वाणिज्य कर आयुक्त अमित कुमार को स्थानांतरित कर सचिव वाणिज्य कर विभाग बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Police Promotion: नए साल पर झारखंड में 6 आईपीएस अफसर प्रमोट, कई का तबादला

विशेष सचिव योजना एवं विकास विभाग राजीव रंजन को अपर सदस्य, राजस्व परिषद झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है। अबू इमरान को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन से स्थानांतरित कर सचिव व्यय, वित्त विभाग बनाया गया है।

इसके अलावा कई अनुमंडल पदाधिकारियों को उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और नगर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के इस फैसले को नये साल में प्रशासनिक मजबूती और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply