Jamshedpur (Jharkhand) : नए साल 2026 के स्वागत को लेकर जमशेदपुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के बाजार रोशनी और सजावट से जगमगा रहे हैं, वहीं बेकरी दुकानों पर केक की भारी डिमांड ने रौनक (Jamshedpur New Year Celebration) बढ़ा दी है। लोग परिवार और दोस्तों के साथ जश्न को खास बनाने के लिए अलग-अलग फ्लेवर और आकर्षक डिजाइन वाले केक (Jamshedpur New Year Celebration) खरीद रहे हैं।
साकची, बिष्टुपुर, मानगो और टेल्को समेत शहर के विभिन्न इलाकों की बेकरी दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। साकची के आमबागान स्थित केक दुकानदारों के अनुसार, नए साल के मौके पर ऑर्डर सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाते हैं। अब ग्राहक सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि थीम और डिजाइन पर भी खास ध्यान दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – Jharkhand Police Promotion: नए साल पर झारखंड में 6 आईपीएस अफसर प्रमोट, कई का तबादला
टेल्को निवासी शिल्पी चक्रवर्ती बताती हैं कि वह हर साल आमबागान से केक खरीदती हैं। इस बार उन्होंने ब्लैक फॉरेस्ट केक लिया है। उनका कहना है कि यहां क्वालिटी और स्वाद दोनों बेहतरीन मिलते हैं, खासकर चॉकलेट केक उनकी पहली पसंद है।
चॉकलेट केक बना पहली पसंद
इस नए साल पर भी चॉकलेट केक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रफल केक, ब्लैक फॉरेस्ट, रेड वेलवेट, पाइनएप्पल और बटर स्कॉच केक की मांग में तेजी आई है। खास बात यह है कि ग्राहक अब छोटे साइज की जगह 1 किलो और 2 किलो के बड़े केक ऑर्डर कर रहे हैं। न्यूनतम 500 ग्राम केक की खरीद आम हो गई है, जिससे बेकरी कारोबारियों में खासा उत्साह है।
कंपनियों और सोसायटियों में होगा केक कटिंग
जमशेदपुर की तमाम कंपनियों में गुरुवार को नए साल के मौके पर केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। टाटा स्टील के सेंटर फॉर एक्सीलेंस में एमडी टीवी नरेंद्रन केक काटेंगे। इसके अलावा टाटा मोटर्स, टीएसडीपीएल, टाटा कमिंस समेत अन्य कंपनियों में भी जश्न होगा। शहर की बड़ी आवासीय सोसायटियों में भी नए साल का स्वागत केक कटिंग और सेलिब्रेशन के साथ किया जाएगा।




