Home > Crime > Jharkhand Police Promotion: नए साल पर झारखंड में 6 आईपीएस अफसर प्रमोट, कई का तबादला

Jharkhand Police Promotion: नए साल पर झारखंड में 6 आईपीएस अफसर प्रमोट, कई का तबादला

Ranchi: नए साल 2026 की शुरुआत से पहले झारखंड सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन (Jharkhand Police Promotion) दिया है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ और मध्यम स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। यह निर्णय राज्य पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से (Jharkhand Police Promotion) लिया गया है।

सरकार ने आईपीएस मनोज कौशिक को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर प्रोन्नत करते हुए अनुसंधान विभाग, रांची का एडीजी बनाया है। साथ ही वे पुलिस महानिरीक्षक, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2026 या योगदान की तिथि से प्रभावी होगी।

वहीं अजय लिंडा, जो गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, रांची में पुलिस उपमहानिरीक्षक थे, उन्हें पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर प्रोन्नत कर अनुसंधान विभाग का आईजी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें – नए साल से पहले जमशेदपुर के पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार, जुबिली पार्क से चांडिल डैम तक उमड़ी सैलानियों की भीड़+VDO

प्रतीक्षारत आईपीएस अधिकारी नौशाद आलम अंसारी को विशेष शाखा का पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। किशोर कौशल, समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग, को डीआईजी पद पर प्रोन्नत कर पलामू प्रक्षेत्र में तैनात किया गया है।

अंजनी कुमार झा, उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग, को डीआईजी हजारीबाग बनाया गया है मोहम्मद अर्शी, पुलिस अधीक्षक सिमडेगा, को डीआईजी पद पर प्रोन्नत कर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, रांची में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा, राज्यपाल के परिसहाय श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे को सिमडेगा का नया एसपी बनाया गया है। कैलाश करमाली, रेल एसपी धनबाद, को हटाकर गृह रक्षा वाहिनी रांची का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। शिवम प्रकाश, एसडीपीओ चक्रधरपुर, को राज्यपाल लोक भवन रांची का परिसहाय बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईपीएस निखिल राय को एसीबी रांची का सहायक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही

* अविनाश कुमार को जैप-7 हजारीबाग का समादेष्टा

* दीपक कुमार को जैप-5 देवघर का समादेष्टा

* मजरुल हुदा को हजारीबाग पुलिस अकादमी का उपनिदेशक

* राजेश कुमार को जैप-6 जमशेदपुर का समादेष्टा बनाया गया है।

यह फेरबदल झारखंड पुलिस व्यवस्था को नए साल में नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

You may also like
Jharkhand Minister Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर JMM नेता सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
Jamshedpur News: झारखंड आंदोलन में योगदान के लिए बाबर खान को मिला प्रशस्ति पत्र
झारखंड में JPSC-JSSC की दर्जनों भर्ती परीक्षाएं रद्द, CID जांच के आदेश, जानें कौन सी परीक्षाएं हुईं रद

Leave a Reply