Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ दुर्गा पूजा विसर्जन, भारी बारिश के बावजूद उत्साह रहा बरकरार, जानें कहां कितनी प्रतिमाओं का विसर्जन

जमशेदपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ दुर्गा पूजा विसर्जन, भारी बारिश के बावजूद उत्साह रहा बरकरार, जानें कहां कितनी प्रतिमाओं का विसर्जन

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में इस वर्ष दुर्गा पूजा विसर्जन (Jamshedpur Durga Puja Visarjan) का कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में 2 अक्टूबर को संपन्न हुआ। भारी बारिश और बढ़े हुए जलस्तर की चुनौती के बावजूद शहर की दुर्गा पूजा समितियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन (Jamshedpur Durga Puja Visarjan) किया।

इस दौरान जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति (Jamshedpur Durga Puja Central Committee) की टीम महासचिव आशुतोष सिंह के नेतृत्व में विभिन्न घाटों पर मौजूद रही और पूरे कार्यक्रम की निगरानी की। समिति ने जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों को उनके मुस्तैद प्रबंधन के लिए आभार व्यक्त किया।

 प्रशासन और समिति की सतर्कता

अंतिम विसर्जन होने तक जिले के वरीय पदाधिकारी, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार घाटों पर मौजूद रहे। इस वजह से किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई और भक्तगण सहज वातावरण में पूजा-अर्चना और विसर्जन में शामिल हो सके।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की मीटिंग, दो आश्रितों को दी सरकारी नौकरी

 प्रमुख विसर्जन घाट और संख्या

साकची स्वर्णरेखा घाट

* कुल संख्या – 125 प्रतिमाएं

* प्रथम विसर्जन – साकची काली मंदिर (11:00 बजे)

* अंतिम विसर्जन – केशटो नगर समता नगर मानगो (1:20 रात्रि)

* पदाधिकारी – रामबाबू सिंह, प्रमोद तिवारी, भीष्म सिंह, अशोक सिंहा, गौतम प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, रुद्र प्रताप, संदीप कुमार, मनवीर सिंह

नया पुल घाट

* कुल संख्या – 43

* प्रथम – शिव शक्ति काली मंदिर (10:45 बजे)

* अंतिम– कलिंगा दुर्गा पूजा समिति (8:04 रात्रि)

* पदाधिकारी – अभिषेक कुमार, विजय वर्धा, हर्ष नायडू, दीपक यादव

पांडे घाट

* कुल संख्या – 45

* प्रथम– क्लासिक अपार्टमेंट (1:15 दोपहर)

* अंतिम – वर्कर्स फ्लैट बारीडीह (10:30 रात)

* पदाधिकारी – नंद जी सिंह, ओम्मो ओझा, अशोक पांडे, शंभू मुखी, शोबिक ओझा, संतोष कुमार, मनोरंजन गॉड

दोमुहानी घाट

* कुल संख्या – 13

* पदाधिकारी – चमनदीप गिल, जयप्रकाश शुक्ला, किशोर साहू

सती घाट

* कुल संख्या – 31

* प्रथम – 1:00 बजे

* अंतिम – 12:30 रात

* पदाधिकारी – दिवाकर सिंह, सुरजीत चौधरी, रोहन कुमार, दीपू सिंह

सब स्टेशन घाट

* कुल संख्या – 11

* पदाधिकारी – धर्मेंद्र प्रसाद, पी एस माथुर, राज गुप्ता

बड़ौदा घाट

* कुल संख्या – 14

* प्रथम – 11:45 बजे

* अंतिम – 8:30 रात

* पदाधिकारी – शिव शंकर सिंह, विजय कुमार, दिनेश प्रसाद

हुरलुंग घाट

* कुल संख्या – 26

* प्रथम – 12:30 बजे

* अंतिम – 8:15 रात

* पदाधिकारी – प्रदीप दास, नंदलाल सिंह, अश्विनी मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, मनीष कुमार

भोजपुर घाट

* कुल संख्या – 8

* प्रथम – वास्तु विहार (5:00 बजे)

* अंतिम – बिरसानगर जोन नंबर 6 (8:30 रात)

* पदाधिकारी – राघवेंद्र मिश्रा, संदीप रजक

डिमना लेक

* कुल संख्या – 66 (ग्रामीण क्षेत्र सहित)

* प्रथम – 11:30 बजे

* अंतिम – 8:15 रात

* पदाधिकारी – अर्जुन शर्मा, सुनील सिंह, अपूर्व पाल, संतोष कुमार, अर्जुन राणा, राजेश सिंह

बोधनवाला घाट

* कुल संख्या – 38

* प्रथम – 11:00 बजे

* अंतिम – 12:30 रात

* पदाधिकारी – परमात्मा मिश्रा, मिक्की सोनकर, जूरन मुखर्जी

जमशेदपुर में इस साल का दुर्गा पूजा विसर्जन प्रशासन की सख्ती और समितियों की अनुशासनप्रियता की मिसाल बना। बारिश और नदी के उफान के बावजूद हर घाट पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई दी और पूरे शहर ने शांतिपूर्ण दुर्गा विसर्जन की मिसाल पेश की।

You may also like
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Railway News : 26 अक्टूबर से संतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर से जयपुर और खाटूश्याम जाना होगा आसान

Leave a Reply