Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की मीटिंग, दो आश्रितों को दी सरकारी नौकरी

जमशेदपुर में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की मीटिंग, दो आश्रितों को दी सरकारी नौकरी

Jamshedpur (Jharkhand) : डीसी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में फ्राइडे को जिला अनुकंपा समिति की मीटिंग डीसी ऑफिस स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई। मीटिंग में विभिन्न विभागों से प्राप्त आठ अनुकंपा आवेदनों (Jharkhand Government Job) पर विचार-विमर्श किया गया। कमेटी ने दस्तावेजों की गहन जांच के बाद दो आश्रितों को तृतीय वर्ग के पद पर अनुकंपा नियुक्ति (Jharkhand Government Job) हेतु अनुमोदित किया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में बाबर खान ने किया 10 अक्टूबर को जन आक्रोश सभा का ऐलान, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन

इसी दिन आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इसमें पेंशन, दिव्यांगजन को लाभ, चौकीदार नियुक्ति, पेयजल, आवास और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े आवेदन शामिल थे। उपायुक्त ने कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया तथा बाकी मामलों पर विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता से जुड़े हर आवेदन पर प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply