Home > Business > जमशेदपुर में दीपावली ट्रेड फेयर 2025 में दिखा महिला उद्यमिता और वोकल फॉर लोकल का संगम, चैंबर भवन जमशेदपुर में शुभारंभ

जमशेदपुर में दीपावली ट्रेड फेयर 2025 में दिखा महिला उद्यमिता और वोकल फॉर लोकल का संगम, चैंबर भवन जमशेदपुर में शुभारंभ

Jamshedpur (Jharkhand) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में आयोजित दीपावली ट्रेड फेयर 2025 (Jamshedpur Diwali Fare) का शुभारंभ शनिवार को बिस्टुपुर स्थित चैंबर भवन में हुआ। यह आयोजन महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को गति देने के उद्देश्य से किया गया है।

Jamshedpur Diwali Fare का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि विद्युत वरण महतो ने कहा कि “महिला उद्यमिता देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय उत्पादों को बाजार और पहचान दोनों मिलते हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सार्थक कदम है।”

विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा साहू ने कहा कि “सिंहभूम चैंबर का यह प्रयास सराहनीय है। महिलाओं को व्यावसायिक मंच मिलने से उनकी आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।”

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि दो दिवसीय इस मेले में महिला उद्यमियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुएं, सजावटी उत्पाद, पारंपरिक खाद्य सामग्री और दीपावली से संबंधित सामान प्रदर्शित किए जा रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को आमजन तक पहुंचाना है।

उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि “दीपावली ट्रेड फेयर नगरवासियों के बीच एक पहचान बना चुका है। इस साल भी मेले में मिट्टी के दीपक, गृह सज्जा के सामान, कपड़े, भगवान की पोशाक और त्योहारों से जुड़ी वस्तुएँ उपलब्ध हैं।” उन्होंने बताया कि मेला सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा और प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव पुनीत कांवटिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव भारत मकानी ने दिया। आयोजन में सुमन नांगलिया और दीपक चेतानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शाम के सत्र में प्रसिद्ध महिला उद्यमी स्मिता पारेख ने मेले का भ्रमण कर स्टॉल धारक महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “ऐसे आयोजनों को और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जाना चाहिए ताकि महिला उद्यमिता को और प्रोत्साहन मिले।” इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, एके श्रीवास्तव, विजय आनंद मुनका, राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बकरेवाल, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, अंशुल रिंगसिया, अशोक गोयल, अमीश अग्रवाल, पवन नरेडी, प्रतीक अग्रवाल, महेश संघी, नवल किशोर बरनवाल, पीयूष गोयल, अनंत मोहनका, उमेश खिरवाल, जे पी हीरवाल एवं अन्य उपस्थित थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply