Home > Jamshedpur > पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर फिर बैठ सकते हैं आनंद बिहारी दुबे+VDO

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर फिर बैठ सकते हैं आनंद बिहारी दुबे+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ( Jamshedpur Congress ) के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में एआईसीसी के पर्यवेक्षक एवं गुजरात के विधायक अनंत पटेल और पीसीसी पर्यवेक्षक व झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर पहुंचे। उनके साथ जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी और सुंदरी तिर्की भी मौजूद रहे।

कहा जा रहा है कि मौजूदा जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे (Jamshedpur Congress) ने एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन को मजबूत करने में दुबे की अहम भूमिका रही है। जिले से लेकर पंचायत स्तर तक बूथ कमेटियों और समितियों का गठन उन्होंने कराया है। इसी वजह से इस बार भी उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। कई वरिष्ठ मंत्री और कांग्रेसी नेता उनके पक्ष में खड़े बताए जा रहे हैं।

 छह नेताओं ने पेश किया दावा

प्रेस वार्ता में बताया गया कि अब तक छह नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें मानगो के वरिष्ठ नेता फिरोज खान और मौलाना अंसार खान भी शामिल हैं। झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन समेत कई नेताओं ने फिरोज खान का समर्थन किया है। वहीं, अजय सिंह ने भी उनका नाम आगे बढ़ाया है।

इसके अलावा, ज्योति यादव, अखिलेश यादव, विजय यादव और पारितोष सिंह भी दावेदारों की सूची में शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि आनंद बिहारी दुबे को दुबारा जिलाध्यक्ष नहीं बनाया गया तो फिरोज खान या पारितोष सिंह को मौका मिल सकता है।

संगठन सृजन अभियान पर फोकस

पर्यवेक्षकों की टीम ने साफ किया है कि जिलाध्यक्ष का चुनाव पूरी तरह संगठन सृजन अभियान को ध्यान में रखकर होगा। अनंत पटेल ने कहा कि पार्टी ऐसे नेताओं को प्राथमिकता देगी जो संघर्षशील हों और हर वर्ग की पसंद बन सकें। विवादित छवि वाले नेताओं को सूची से बाहर रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में टैंगो मोबाइल पुलिस को मिली 33 नई पल्सर बाइकें, बना नया मोबाइल बाइक दस्ता +VDO

टीम ने जिले के वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक और मंडल कार्यकर्ताओं से बातचीत शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा कर फीडबैक लिया जाएगा। पांच नामों की सूची कांग्रेस आलाकमान को भेजी जाएगी और अंतिम फैसला दिल्ली से होगा। 10 सितंबर को टीम फिर से झारखंड लौटेगी और अंतिम सूची तैयार करेगी।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
Jamshedpur Urdu University: उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने की मुहिम को सुदिव्य कुमार सोनू के इंतकाल से धक्का+VDO

Leave a Reply