जमशेदपुर (झारखंड) : पूर्वी सिंहभूम जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसएसपी पीयूष पांडेय ने बुधवार देर रात व्यापक स्तर पर तबादला आदेश ( Jamshedpur Police Transfer ) जारी किया। इस आदेश में कई थाना प्रभारियों और पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश के अनुसार, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को अंचल निरीक्षक मुसाबनी भेजा गया है। वहीं कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को बिष्टुपुर थाना का नया प्रभार (Jamshedpur Police Transfer ) सौंपा गया है। साइबर थाना में तैनात प्रवेश चंद्र सिन्हा अब कदमा थाना प्रभारी होंगे।
इसके अलावा सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद और गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार को साइबर अपराध थाना, जमशेदपुर भेजा गया है। जुगसलाई थाना प्रभारी मधुसूदन डे को सोनारी थाना की कमान दी गई है, जबकि साइबर अपराध थाना में तैनात संजय सुमन अब गोलमुरी थाना प्रभारी होंगे।
मानगो यातायात थाना प्रभारी बंधन भगत को साइबर थाना स्थानांतरित किया गया है। पुलिस केंद्र गोलमुरी के पवन कुमार को धालभूमगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। कदमा थाना के अंकु कुमार को गालुडीह थाना, मानगो थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को बरसोल थाना और बिष्टुपुर थाना के कुमार सुमित यादव को गुड़ाबांदा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एमजीएम थाना प्रभारी पंचम तिग्गा को डुमरिया थाना भेजा गया है। हरिऔध करमाली मानगो ट्रैफिक थाना प्रभारी बने हैं, जबकि संजय जनक मूर्ति को जुगसलाई ट्रैफिक थाना भेजा गया है। डुमरिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा को एमजीएम थाना और गुड़ाबांदा थाना प्रभारी राजीव कुमार-2 को पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है।
धालभूमगढ़ थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा को कदमा थाना और गालुडीह थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश को बिष्टुपुर थाना भेजा गया है। बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार को मानगो थाना का जिम्मा दिया गया है। जुगसलाई थाना की रूपा पाल को स्थानांतरित कर साकची महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी ने आदेश दिया है कि सभी अधिकारी बिना देर किए अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।




