Home > Crime > भालूबासा हमले में घायल युवक की रिम्स में मौत, चेपापुल में परिजनों का हंगामा+VDO

भालूबासा हमले में घायल युवक की रिम्स में मौत, चेपापुल में परिजनों का हंगामा+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा में हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल मानगो निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद मुमताज की शुक्रवार सुबह रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत (Jamshedpur Murder) हो गई। हत्या की इस घटना से मानगो दहल गया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि अब तक आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हो पाए।

जानकारी के मुताबिक हमले के बाद मोहम्मद मुमताज को पहले जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल के आईसीयू में भर्ती (Jamshedpur Murder) कराया गया था। हालत लगातार बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार की शाम शव के जमशेदपुर पहुंचते ही चेपापुल इलाके में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। एंबुलेंस के साथ सड़क पर उतरकर परिजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं समेत परिजनों का आक्रोश देर तक बना रहा।

इसे भी पढ़ें – मानगो फ्लाईओवर कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान कई युवकों ने मोहम्मद मुमताज के सिर पर भारी वस्तु और धारदार हथियार से हमला किया था। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply