Home > Entertainment > जमशेदपुर में बाराद्वारी मैदान में द ट्रैडिंग डांडिया नाइट का आयोजन 28 सितंबर को, मोबाइल व आभूषण जीतने का मौका

जमशेदपुर में बाराद्वारी मैदान में द ट्रैडिंग डांडिया नाइट का आयोजन 28 सितंबर को, मोबाइल व आभूषण जीतने का मौका

जमशेदपुर : शहरवासी इस साल एक भव्य डांडिया उत्सव (Jamshedpur Dandiya ) का गवाह बनने जा रहे हैं। साकची स्थित होटल ट्रैक्स में ड्रीमफुल इवेंट्स एवं रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट द्वारा आयोजित द ट्रैडिंग डांडिया नाइट डांडिया उत्सव ( Jamshedpur Dandiya) 28 सितंबर को साकची के बाराद्वारी मैदान में होने जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए कई सरप्राइज़ गिफ्ट्स और आकर्षण रखे गए हैं। गरबे की धुन पर शहरवासियों को झुमाने के लिए कोलकाता से DJ Arshi के अलावा DJ पवन, जॉय, आकुल और आकाश मौजूद रहेंगे।

इस इवेंट में प्रतिभागियों को फ्री डांडिया स्टिक, फ्री फोटोग्राफी, और सात्विक भोजन वाले फूड स्टॉल्स का आनंद मिलेगा। वहीं, खास प्रतियोगिताओं में बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल, बेस्ट डांसर और बेस्ट ग्रुप को खास इनाम दिए जाएंगे। लक्की ड्रा में प्रतिभागियों को मोबाइल फोन और आभूषण जीतने का मौका भी मिलेगा। इस आयोजन के सूत्रधार हैं – आशा सिंह, हर्ष सिंह, मुस्कान गोराई, तृषा सिंह, के निशान, सत्यजीत सिंह, शिवानी ओझा, सौरभ, देव और राकेश।

बाराद्वारी मैदान में होने वाला यह डांडिया उत्सव शहर के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जा रहा है, जिसमें कई गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।

You may also like
‘चल सजनी रीगल मैदाने, हमरा नाचबो गो टुसूर गाने…’ से टुसुमय हुआ रीगल मैदान+VDO
फूलों की खुशबू और कलाकृतियों से सजा जमशेदपुर, गोपाल मैदान में 35वें फ्लावर शो का भव्य शुभारंभ
बाराद्वारी मैदान में होगी झारखंड की सबसे बड़ी डांडिया नाइट, DJ Meha के साथ मचेगा धमाल

Leave a Reply