Home > Crime > जमशेदपुर में अमरनाथ गिरोह के शातिर अपराधी अंकित शर्मा समेत छह गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल+VDO

जमशेदपुर में अमरनाथ गिरोह के शातिर अपराधी अंकित शर्मा समेत छह गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अमरनाथ गिरोह से जुड़े शातिर अपराधी अंकित शर्मा समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार (Jamshedpur Amarnath Gang Busted) किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से अवैध लोडेड देशी ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक वाहन बरामद (Jamshedpur Amarnath Gang Busted) किया है।

सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी पटमदा ने बताया कि 14 दिसंबर की रात एसएसपी पीयूष पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि तुरियाबेड़ा के रामबालक नगर स्थित अनिल कुमार के फार्म हाउस में छह बदमाश एकत्रित हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एमजीएम थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने फार्म हाउस पर दबिश दी, जहां से चार पुरुष और दो महिलाओं को अवैध हथियार व गोलियों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फार्म हाउस में शराब पार्टी कर रहे थे और वहीं से उलीडीह, मानगो और एमजीएम थाना क्षेत्र के कारोबारियों की सूची तैयार कर उनसे रंगदारी मांगने तथा इलाके में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे।

इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा में ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार+VDO

इस मामले में एमजीएम थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित शर्मा, अनिल कुमार, भोला कुमार उर्फ रवि कुमार, योगेन्द्र कुमार प्रसाद, माया कौर उर्फ निशा और सीता देवी शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी अंकित शर्मा सहित अन्य के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अमरनाथ गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

You may also like
जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, जुगसलाई पुलिस ने हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार+VDO
Jamshedpur Criminals Arrested
आजाद नगर में दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, कराई गई परेड+VDO
जमशेदपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर सवाल, परिजनों का आरोप-मना करने पर बीमार को थाने ले गई थी पुलिस, नहीं मिल सका था इलाज
मानगो में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, पहली ही कोशिश में सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Leave a Reply