Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को समय रहते विफल (Jugsalai Crime) कर दिया। पुलिस ने एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजादा के रूप में हुई है, जो जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी स्थित पहलवानडेरा का रहने वाला बताया (Jugsalai Crime) जा रहा है।
सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने पार्वती घाट जाने वाली सड़क पर वाहन जांच अभियान शुरू किया।
इसी दौरान सफेद रंग की वरना कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें – भाजपा जमशेदपुर महानगर में नई टीम घोषित, जानें कौन क्या बना
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी बड़े गिरोह का खुलासा हो सके।




