Home > Crime > जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा : पार्टी से लौटते समय बेकाबू कार पलटी, टाटा स्टील कर्मी की मौत, 5 साथी घायल

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा : पार्टी से लौटते समय बेकाबू कार पलटी, टाटा स्टील कर्मी की मौत, 5 साथी घायल

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे (Jamshedpur Accident ) ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग नए पुल के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में टाटा स्टील के वायर रॉड मिल (WRM) में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत 57 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य कर्मचारी घायल हो गए।

गौरतलब है कि सभी कर्मचारी अपने एक सहकर्मी के जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी में पार्टी मनाने गए थे। देर रात लौटते समय कार की गति काफी तेज थी। हुरलुंग पुल के पास मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया कि उस समय कार का शीशा खुला था, जिससे प्रमोद सिंह के सिर में गंभीर चोट आई (Jamshedpur Accident) और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों में आरके सिंह, उमा शंकर नोनिया (47), नंदू यादव (50), परीक्षित बेनुधर (28), जय बनर्जी (50) और बिनेश टूद्दू (33) शामिल हैं। सभी वायर रॉड मिल के ही कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एम्बुलेंस से टाटा मेन अस्पताल (Tata Main Hospital) भिजवाया, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दीपावली ट्रेड फेयर 2025 में दिखा महिला उद्यमिता और वोकल फॉर लोकल का संगम, चैंबर भवन जमशेदपुर में शुभारंभ

मृतक प्रमोद कुमार सिंह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह भूषण कॉलोनी के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, प्रमोद सिंह और आरके सिंह की विभागीय पदोन्नति दो दिन पहले ही हुई थी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply