Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में रविवार को एक युवक के खरकाई नदी में लापता (Jamshedpur Drowning ) होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। जुगसलाई के गरीब नवाज़ कॉलोनी का रहने वाला युवक इरशाद दोपहर में नहाने के लिए रेलवे ब्रिज के नीचे नदी में उतरा था, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा।
परिजनों ने पहले खुद उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवक नहाते समय नदी में डूब गया होगा, हालांकि किसी ने उसे डूबते (Jamshedpur Drowning) हुए नहीं देखा।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा : पार्टी से लौटते समय बेकाबू कार पलटी, टाटा स्टील कर्मी की मौत, 5 साथी घायल
सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कराया। देर शाम तक पुलिस और गोताखोरों की टीम ने नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन इरशाद का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने कहा है कि तलाशी अभियान सोमवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा।




