Ranchi (Jharkhand) : झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला (Jharkhand IPS Posting) कर दिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एडीजी से लेकर एएसपी स्तर तक अधिकारियों की नई पोस्टिंग (Jharkhand IPS Posting) की गई है।
इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है, वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से इसे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं
* मनोज कौशिक को एडीजी सीआईडी के साथ मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार
* पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार
* नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू जोन में आईजी अभियान के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी
* ऋषभ कुमार झा को जेएपी-4 के साथ SISF कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार
Jharkhand IPS Posting: इन जिलों के बदले गए एसपी
* निधि द्विवेदी – सरायकेला-खरसावां
* आशुतोष शेखर – गढ़वा
* नाथू सिंह मीणा – बोकारो
* अनुदीप सिंह – पाकुड़
* प्रवीण पुष्कर – देवघर
* मुकेश कुमार लुनायत – रामगढ़
* अनिमेष नैथानी – चतरा
* अमन कुमार – हजारीबाग
* कुमार शिवाशीष – कोडरमा
* कपिल चौधरी – पलामू
* शंभू कुमार सिंह – जामताड़ा
* ऋषभ गर्ग – खूंटी
* एस. मोहम्मद याकूब – ग्रामीण एसपी धनबाद
* गौरव गोस्वामी – ग्रामीण एसपी रांची
* शुभम कुमार खंडेवाल – ग्रामीण एसपी जमशेदपुर
* ललित मीणा – सिटी एसपी जमशेदपुर
आईजी स्तर पर भी बदलाव
* शैलेंद्र कुमार सिन्हा – आईजी बोकारो
* क्रांति कुमार गेड़िदेशी – आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा
* माइकलराज एस – आईजी रेल
* सुनील भास्कर – आईजी जेएपी
* आनंद प्रकाश – पुलिस मुख्यालय
इसके अलावा कई एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें एटीएस, एसीबी, विशेष शाखा और संचार विभाग शामिल हैं। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के नए डीसी, झारखंड के 17 जिलों में बड़े पैमाने पर तबादले




