Home > Politics > हेमंत सोरेन संभालेंगे स्कूली शिक्षा और निबंधन विभाग, आदेश जारी

हेमंत सोरेन संभालेंगे स्कूली शिक्षा और निबंधन विभाग, आदेश जारी

Ranchi (Jharkhand): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग (Jharkhand Education Minister) का कार्यभार भी देखेंगे। सोमवार देर रात कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया।

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को पहले से आवंटित विभागों के अलावा अब ये दोनों महत्वपूर्ण विभाग भी सौंपे गए हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार – VDO

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद यह जिम्मेदारी खाली पड़ी थी। इस फैसले के साथ अब झारखंड में शिक्षा सुधार, स्कूली प्रबंधन और निबंधन व्यवस्था सीधे मुख्यमंत्री (Jharkhand Education Minister) के अधीन आ गई है। इससे राज्य में शिक्षा नीति और प्रशासनिक सुधार की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply